टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करमौरा मे पावर हाउस के पास बाईक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे तत्काल सहायता की आवश्यकता थी जब इस घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल में दिनाँक 22.06.2023 को प्राप्त हुई । तत्काल सूचना प्राप्त होने पर जिले के जतारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल 112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल 112/100 स्टाफ ने एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर जतारा अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डायल हंड्रेड के घटनास्थल पर समय से पहुंचने के कारण घायल को सही समय अनुसार उपचार मिल सका जहां डायल हंड्रेड वाहन और उसमें तैनात पुलिस जवानों की तत्परता ने इस घायल

