टीकमगढ़। नगर के स्थानीय जिला अस्पताल चौराहे पर शनिवार 24 जून 2023 को जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस सभी ने संयुक्त रूप से धरना दिया और भाजपा की सरकार को धरने के दौरान जमकर कोसा इस मौके पर मुख्य रूप से धरने में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र अध्वर्यु कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेत्री श्रीमती किरण अहिरवार युवा नेता पंकज अहिरवार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल सहित कांग्रेसी नेता संजय नायक ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद युवा नेता अरविंद खटीक राजू दांगी कांग्रेसी युवा नेता अभय भदौरा रिंकू कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्वेता अहिरवार नगर अध्यक्ष भगत राम भइंयन यादव किसान कांग्रेसी नेता नवाब खान आरआर बंसल महेंद्र सिंह जसवंतनगर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर पांडे श्रीमती राम कुमारी द्विवेदी नीरजा द्विवेदी लक्ष्मण रैकवार प्रभात पुरोहित सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। जहां जिला अस्पताल चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना दिया और भाजपा सरकार पर जमकर बरसे इस दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की कमियां गिनाई । धरने के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सतपुड़ा भवन में लगी आग की जांच निष्पक्ष हो अगर टीकमगढ़ में भाजपा ने सीएमओ को बदला है तो हम आने वाले समय में सीएम बदल देंगे इस तरह की भाषण बाजी धरने के दौरान की गई और तमाम बिंदुओं को लेकर एक ज्ञापन भी महामहिम राज्यपाल के नाम टीकमगढ़ तहसीलदार आरपी तिवारी को कांग्रेसियों ने सौंपा। जब प्रेस ने धरने के दौरान पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल भ्रष्टाचार और घोटाले कर रही है जहां अब भाजपा के घोटाले जनता के सामने उजागर हो रहे हैं महा लोक का घोटाला और ओरछा के जामनी नदी पर बने करोड़ों के पुल में दरार आने की बात जब प्रेश ने दादा यादवेंद्र सिंह से पूछी तो उन्होंने कहा कि भाजपा के घोटाले अब जनता के सामने आ चुके हैं और जनता अब आगामी समय में उन्हें जवाब देगी और भी दादा यादवेंद्र सिंह ने तमाम आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेसियों ने यह धरना प्रदेश कांग्रेस के आदेश निर्देशानुसार किया।