टीकमगढ।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में लिधौरा थाना प्रभारी निरी0 संतोष चौरसिया के नेतत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/06/23 को मुखविर की सूचना पर अज्ञात आरोपी चालक को रेत चोरी कर अबैध परिवहन लढऊ नाला बाजार के पास ग्राम सतगुंवा में करते हुये घेरा बंदी करने पर आरोपी चालक भाग गया जो पता करने पर चालक व मालिक की जानकारी न मिलने पर बिना नम्बर के एक लाल रंग का महिन्द्रा 275 DI TU MKM का ट्रेक्टर को मय रेत से भरी ट्राली को जप्त कर अज्ञात आरोपी चालक उपरोक्त के विरूद्ध धारा 379 ता0हि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि0 रामसिया चौधरी, सउनि. सुहागचन्द्र, आर0 138 ललित, आर0 511 बृजेन्द्र, चालक जावेद का सराहनीय योगदान रहा।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

