नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल में इटारसी स्टेशन के ना होने की जानकारी लगने पर सांसद राव उदयप्रताप सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरांत “इटारसी में वन्दे-भारत एक्सप्रेस का स्टॉप होना सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी द्वारा दी गई और उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा संशोधित टाइम-टेबल भी जारी हो गया हैं जिसमे इटारसी और नर्मदापुरम दोना जगह स्टॉपेज रहेगा। इसे तो उन्होंने इटारसी नगर वासियों के साथ सांसद उदय प्रताप सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया हैं ।

