टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने फरारी इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में। थाना प्रभारी दिगोड़ा श्रीमती मैना पटेल के नेतृत्व में थाना दिगौडा के अप० कं० 150 / 23 धारा 376,376,2एन, 506 ताहि० में नाबालिग अपहृता बालिका की दस्तयावी हेतु टीम गठित की गई थी टीम द्वारा आरोपी सूरज खंगार की दस्तयावी हेतु कई स्थानों पर तलाश की गई आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ द्वारा आरोपी की गिर0 हेतु 3,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया। दिनांक 26.6.23 को थाना प्रभारी दिगौड़ा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपी सूरज खंगार अपने ग्राम में है। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सूरज पिता सुन्नु खंगार उम्र 43 साल निवासी खैरा थाना मोहनगढ को दिनांक 26.06.2023 को गिर० कर मान० न्यायालय पेश किया गया।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में प्र0आर0 विजय सिंह, प्र०आर० मुकेश राय, प्र०आर० सादिक खॉन, आर0 शैलेन्द्र रावत, आर0 सुनील सेन का सराहनीय योगदान रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

