टीकमगढ़। आम आदमी पार्टी की एक विशाल आम सभा और रैली ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आगामी 01 जुलाई 2023 को आयोजित होगी जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान शामिल होंगे जिसकी तैयारियां आम आदमी पार्टी द्वारा बडे़ जोरों पर की जा रही है टीकमगढ़ जिले में भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है जहां टीकमगढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी रैली और आम सभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और रोजाना गांव गांव जाकर लोगों को इसके आमंत्रण दे रहे हैं और रैली में जाने के लिए बोल रहे हैं इसी क्रम में पंजाब के चेयरमैन रंजीत सिंह बीते रोज टीकमगढ़ आए और रैली एवं आमसभा की तैयारियों का टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी से जायजा लिया जहां रंजीत सिंह का टीकमगढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी और उनके सहयोगियों ने अपने निवास पर रंजीत सिंह का जोरदार स्वागत किया एवं आम आदमी पार्टी के जिले के क्रियाकलापों से उन्हें अवगत कराया।

