टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने एक पत्र पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नाम 26 जून 2023 सोमवार के दिन लिखा है जिसमें नगर पालिका में 04 सुरक्षा गार्ड दिन में और 04 सुरक्षा गार्ड रात्रि के दौरान सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए रखने की मांग की गई है पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने लिखा है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों के कार्यकाल के रिकॉर्ड सहित अनियमितताओं की जांच चल रही है और ऐसे में रिकॉर्ड के साथ कोई छेड़खानी या कोई सतपुड़ा जैसी आगजनी की अप्रिय घटना ना हो जिसको मददे नजर रखते हुए नगर पालिका कार्यालय में दिन और रात में पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है और सुरक्षा की मांग की गई है। वहीं इसी पत्र के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को भी इस ओर अवगत कराया है और नगर पालिका कार्यालय में पुलिस सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।

