टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले वासियों से अपील की है कि आजकल बारिश का मौसम चल रहा है और नदी नालों में बारिश का बहाव तेज रहता है जिसके चलते सावधानी बरते हैं नदी नालों के आसपास ना जाएं जिन पुलों रिपटों पर पानी बह रहा है तो उसे अपने वाहन से क्रॉस ना करें जल स्तर के बहाव वाले स्थानों पर पिकनिक आदि मनाने ना जाए इस प्रकार के तमाम पहलुओं को विशेषकर ध्यान में रखें और सावधानियां बरते हैं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले वासियों से यह अपील की है।