टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, द्वारा मानूसन आते ही समस्त थाना प्रभारियों को साबधानी बरतने व नदियो का जल स्तर घटने बढने पर नजर रखने व सुरक्षा इंतजाम तैयार रखने संबंध में निर्देश दिये हैं। गुरुवार के दिन पुलिस थाना बड़ागांव धसान पर सूचना मिली कि एक 12 साल का बालक अपने दो अन्य साथियो के साथ धसान नदी मे ग्राम भैसवारी के पास टापू पर फंस गया है। सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ प्रिया सिंधी से मार्गदर्शन प्राप्त कर, भैसवारी के पास पठा घाट पर घसान नदी पर थाना बडागाँव पुलिस टीम पहुची जहां काफी भीड़ एकत्रित थी जो सभी को वहां से हटाया गया, टापू पर रामनरेश पिता हरीराम लोधी उम्र 13 साल निवासी ग्राम भैसवारी जो अपने गांव के साथियो के साथ मवेशी चराने गया था। धसान नदी मे अचानक पानी बड़ जाने से फस गया था। उसके अन्य साथी जब नदी का जल स्तर कम था तो वापिस आ गये जिनके द्वारा उसके पिता को सूचना दी गई । जिससे रामनरेश के पिता व गांव के अन्य लोग भी वहां पहुचे तब तक नदी का जल स्तर काफी बढ़ चुका था जो गहराई 10 फुट से अधिक होकर तेज बहाव था । बालक को टापू से निकालने के लिये एस.डी.ई.आर.एफ. टीकमगढ की टीम से सम्पर्क कर बात की गई जो टीम उपस्थित आई जिनके द्वारा करीब 03 घन्टे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रामनरेश पिता हरीराम लोधी उम्र 12 साल निवासी ग्राम भैसवारी टापू से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उक्त कार्यवाही में निरी. बृजेश कुमार, उनि0 राजवीर यादव आर. 513 दीनदयाल, आर0 202 अरविन्द मिश्रा एवं एस.डी.ई.आर.एफ टीम के प्लाटून कमान्डर मुकेश साहू सैनिक 1204 अचल,1205 नीरज सेन,9647 जितेन्द्र विश्वकर्मा, 11 अमित कुमार, 87 आतोष रघुवंशी, 9649 उपेन्द्र सिंह, 9643 पुष्पेन्द्र तिवारी, 13 विकास रघुवंशी, 14 पंकज तिवारी, 31 सुरेन्द्र धाकड़ एवं 9640 ओमदत्त तिवारी, ड्राईवर शेख शेरू, 108 पवन जैन की अहम भूमिका रही ।

