टीकमगढ़ । दिनांक 27 जून 2023 को युवा नेता कांग्रेस जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव अपने जनसंपर्क के दौरान ग्राम मामोंन खास पहुंचे जनता से बात करते समय उन्हें ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पिछले 02 साल से इस गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है और बदला नहीं जा रहा है जिस वजह से ग्रामवासी बहुत परेशान हैं और अंधकार में रहते हैं। युवा नेता ने तुरंत विद्युत विभाग में संपर्क करके ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की और ग्रामवासियों को आश्वासन दिलाया की जल्द ही उनके घरों की रोशनी लौट आएगी। 02 दिन के अंदर दिनांक 29 जून 2023 गुरुवार के दिन गांव में ट्रांसफार्मर लग चुका है पूरे गांव में खुशी का माहौल है और सभी ग्रामवासी युवा नेता पार्थ सिंह को बहुत दुआएं दे रहे हैं और आभार व्यक्त कर रहे हैं।
युवा नेता पार्थ सिंह ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय ज्ञानेंद्र सिंह जूदेव गिन्नी राजा एवं दादा बब्बाजू पद्मश्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह जूदेव पूर्व कृषि एवं विद्युत मंत्री मध्य प्रदेश शासन टीकमगढ़ जिले में बिजली लाए थे और जनता की सेवा करते थे उस परंपरा को आगे बढ़ाने का दायित्व अब हमारा है। जनता की सेवा के लिए हम तत्पर खड़े रहेंगे।

