टीकमगढ़। जिला सरपंच संघ की गुरुवार 29 जून 2023 के दिन जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर सरपंच संघ की जिला स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलेभर की ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों सहित जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों के तमाम सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में सरपंचों को शासन प्रशासन से हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई और संगठन की आगामी रणनीति बनाई गई जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सरपंच ग्राम पंचायत जसवंतनगर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सरपंचों को हो रही समस्याओं को लेकर यह बैठक आयोजित की गई और उन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया बैठक में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार 03 जुलाई 2023 को जिला सरपंच संघ द्वारा एक ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ टीकमगढ़ को दिया जाएगा और समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग की जाएगी। इस बैठक के दौरान जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों के सरपंचों में मान सिंह लोधी राधापुर जय राम राय पठा पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सहित गोकुल लोधी नेवारी व सरपंच संघ के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।

