टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति होने पर विधायक राकेश गिरी गोस्वामी के निवास पर बुधवार की शाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई एवं सभी को बधाइयां दीं। इस अवसर पर भाजपाइयों में पार्षद राजीव जैन वर्धमान, महेश साहू, बाल किशन विश्वकर्मा ,संतोष चौरसिया, गोकुल प्रजापति,राघवेंद्र राजपूत ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत, पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ व तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

