इटारसी: प्रशासन ने आज दोपहर में मुख्य बाजार क्षेत्र मैं अतिक्रमण की कार्यवाही की । जो कार्यवाही आम दुकानदारों के लिए समान रूप से करनी थी वह सिलेक्टिव नजर दिखी । प्रशासन के इस कदम की लोगों मैं किरकिरी हुई ।
गौरतलब है कि शास्त्री मार्केट की एक दुकान महेश वाच् जनरल स्टोर पर पूरा अमला एकदम से टूट पड़ा ।
उस जनरल स्टोर के संचालक को पलक झपकने का मौका भी नहीं दिया पूरा की पूरा सामान उठाकर अतिक्रमण कर्मचारियों ने ट्राली में फेंकना चालू कर दिया। नर्मदा समय द्वारा वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि पूरे शास्त्री मार्केट में एक ही दुकान को टारगेट बना कर उसके अतिक्रमण के सामान को फेंका गया हैं बाकी किसी अन्य दुकानों के सामान को हाथ भी नहीं लगाना मुनासिब समझा। इससे प्रशासन का कार्य सलेक्टिव पक्षपातपूर्ण नजर आया ।


