नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 30 जून शुक्रवार को रायपुर रोड पर देवास से आई बूथ विस्तारक मोनिका शर्मा , मीना भँवरकर ने वार्ड 11 वार्ड 12 वार्ड 13 वार्ड 15 के बूथों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बड़ी सँख्या में कार्यकर्ता जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , विद्या मीना, अनुराग तिवारी व महिलाएं उपस्थित थीं। बैठक के बाद मोनिका शर्मा व मीना भवरकर के साथ घर घर पत्रक बांटे व लाभार्थियों से भेंट कर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से लोगों में कितनी सन्तुष्टि है, लोगों की राय जानी।


