टीकमगढ़ । दिनांक 30.06.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रभारी स्टेनो एन.डी. सोनी एवं जिला पुलिस बल में पदस्थ उपनिरीक्षक हरीलाल अग्रवाल, प्रधान आरक्षक इंदर सिंह घोष अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी,कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।