टीकमगढ़ । युगल सेवा समिति सदन एवं मातृ पितृ छाया आश्रम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में वृद्ध जनों के बीच जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी पहुंची जहां उनकी वैवाहिक सालगिरह थी इस मौके पर वहां कार्यक्रम आयोजित किया गया और कलेक्टर एवं उनकी पत्नी को इस मौके पर श्रीमती मेघा जयसवाल जो युगल सेवा समिति की अध्यक्ष हैं उन्होंने कलेक्टर एवं उनकी पत्नी से वस्त्र वितरण करवाये । मातृ पितृ छाया की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौहान एवं उनके संगठन के सदस्यों में अदभुत अनोखा तालमेल दिख रहा था , परिवार जैसा प्यार डॉक्टर हर्षित तिवारी द्वारा नेचुरोपैथी से पूरी तरह स्वस्थ बच्ची से भी मिले इस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर और उनकी धर्मपत्नी ने कहा कि कितना आनंद है किसी के हाथों में ऐसा यश देख पाना । निश्चित ही ऐसे आश्रम और संगठन आने वाले समय में मेघा जैसे ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें समाज के लिए कुछ करने का हौसला देंगे । मातृ पितृ छाया आश्रम द्वारा हमारी विवाह वर्षगाँठ इतने प्रेम पूर्वक मनाने के लिए हम दोनों आपका हृदय से धन्यवाद देते हैं और आपको शुभकामनाएँ देते हैं की आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक़्क़ी करें।

