टीकमगढ़ ।कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी तथा एसपी रोहित काशवानी ने जिला जेल टीकमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे जेल का मुआयना कर व्यवस्थाओं को देखा तथा कैदियों से चर्चा कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री द्विवेदी तथा एसपी काशवानी ने जेल अधीक्षक प्रतीक जैन के साथ पूरे जेल का भ्रमण किया। उन्होंने जेल परिसर में किचिन, हास्पिटल आदि का भी निरीक्षण किया। साथ ही जेल की आवश्यकताओं के बारे में जेल अधीक्षक प्रतीक जैन ने जेल में कुछ सुधार कार्याें की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री द्विवेदी ने तत्काल ही लोक निर्माण विभाग को जेल में प्रस्तावित कार्याें को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कैदियों के बैरक तथा महिला वार्ड में जाकर कैदियों से चर्चा की तथा वहां पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। भ्रमण के पश्चात एसपी श्री काशवानी ने जेल की सुरक्षा से जुड़े बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी तथा जेल का स्टाफ उपस्थित रहा।

