टीकमगढ़ /ओरछा। श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में एकदिवसीय संत सम्मेलन के दौरान क्षेत्रवासियों पर जम कर संतो की कृपा वर्षा हुई, इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहें उन्होंने कहा कि श्री रामराजा सरकार की कृपा से बुंदेलखंड की अयोध्या मूर्छा आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ संतो के आचरण से और रामराजा सरकार हनुमान जी के चरण पकड़ने से हर व्यक्ति का जीवन सफल होता है इस बात को मुखरता से पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने रखा। संत सम्मेलन में सभी और चर्चा बटोरी इस कथा की आयोजक रोशनी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री ने कहा संतो और सनातन के लिए प्रतिबद्ध रहने वाली रोशनी की अर्जी स्वीकार हो गई है जिसके कारण उनके विरोधियों को दर्द हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के साथ साथ रोशनी सनातन संस्कृति की समर्पित सिपाही है और हिंदू धर्म की ध्वज वाहक इस बेटी को आप सभी को आगे बढ़ाते रहना है।रोशनी यादव ने भी उपस्थित सभी संतो का आभार जताया और कहा कि संतो की कृपा से हम सभी का जीवन सफल हो और सनातन संस्कृति के लिए आगे भी इस क्षेत्र में ऐसे आयोजन होते रहें मैं इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध हूं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

