नर्मदा समय, डॉ प्रताप सिंह वर्मा
नर्मदापुरम : राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान ओर 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण का लक्षित अभियान का माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया । इसी कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रायपुर में ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमे सरपंच शशांक मिश्रा, उप सरपंच कन्छेदी, सुलेखिया , सचिव लालता प्रसाद मलैया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनामिका वर्मा , वेटनरी डॉ राजेश यादव, जनसेवा मित्र अनुश्री , रोजगार सहायक सुनील जायसवाल , रामदास कहार , आशा कार्यकर्ताएं रानी , किरण , संगीता , जसोदा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं ओर ग्रामीण उपस्थित रहे । ग्राम की जनता को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए । ग्रामसभा में सिकल सेल एनीमिया की जाँच स्वास्थ्य विभाग की अनामिका वर्मा द्वारा की गई और सिकल सेल एनीमिया के लक्षण उपचार बचाव की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को बताई गई । अनामिका वर्मा ने बताया कि सिकल सेल बीमारी एक गम्भीर बीमारी है इसमें अचानक से खून की कमी हो जाती है और इलाज की तत्काल आवश्यकता पड़ती है । इस बीमारी से पीड़ित चिढ़चिड़ापन , बार बार बुखार आना , हाथ पैरों में दर्द , थकान और गम्भीर स्थिति में पीड़ित को स्ट्रोक ओर फेफड़े ,किडनी , लिवर फेल होने का खतरा रहता है । इसलिए इस बीमारी को प्रारंभ में ही पहचान कर इसका इलाज शुरू किया जाए तो यह अगली पीढ़ी तक फैल नहीँ पाती है । सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को सर्विसेज में आरक्षण का भी लाभ मिलता है । बस उसे समय समय पर जांच करवा कर अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है । आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बीमारी के लिए समुचित उपचार कर सिकल सेल एनीमिया निर्मूलन के लिए अभियान का शुभारंभ कर दिया है ।





