टीकमगढ़ । ग्वालियर में 01 जुलाई 2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आयोजित महारैली में टीकमगढ़ जिले से लगभग 2000 लोग सम्मलित हुए। इस बार मध्यप्रदेश में बड़े बदलाव के लिए मध्यप्रदेश के साथ साथ जिला टीकमगढ़ भी पूरा तैयार है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने बताया देश में चल रही मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में और मध्यप्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव का शंखनाद और आयोजित आम आदमी पार्टी की महारैली हेतू ग्वालियर चलने के लिए आमंत्रण पत्र पर लोग शामिल हुए टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने सफल कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश की जनता के साथ साथ टीकमगढ़ जिले के लोगो का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनैतिक दल अपने-अपने क्रियाकलापों को तेज कर रहे हैं और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट चुके है वहीं इसी श्रृंखला में अब आम आदमी पार्टी भी अपनी पूरी दमखम के साथ मध्यप्रदेश में उतर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है इसी क्रम में ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने एक महारैली का आयोजन किया और एक बहुत बड़ी जनसभा को संबोधित किया जहां टीकमगढ़ से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपने करीब 2000 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर गवालियर पहुंचे और इस महारैली और आम सभा में सम्मिलित हुए।