टीकमगढ़ । बी क्लब शक्ति द्वारा 01 जुलाई 2023 शनिवार के दिन सीए -डे मनाया गया शहर के सीए ऑफिस में जहां से सीए अतुल शर्मा ,सीए रामजी नायक ,सीए देवेंद्र साहू और उनकी पूरी टीम उपस्थित रही उनके द्वारा सीए -डे के बारे में बताया गया जिसमें बी क्लब शक्ति अध्यक्ष महक अग्रवाल उपस्थित रही कोषाध्यक्ष गीता रैकवार उपस्थित रही सह सचिव बंदना मिश्रा उपस्थित रहीं जिला उपाध्यक्ष जया मिश्रा और साथ ही संचालक मंडल मेघा जयसवाल उपस्थित रहीं सर्वप्रथम देवेंद्र साहू ने बताया कि करीब हमारे यहां 300000 लोग होंगे जो कि हमारी अर्थव्यवस्था को देश को साधे हुए हैं देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सीए का बहुत ज्यादा सहयोग है आज जीएसटी डे भी है तो उन्होंने उसके बारे में भी बताया इसी के साथ सीए अतुल शर्मा ने भी बताया कि एक आपकी संस्था है जिन्होंने ऐसी सामाजिक सोशल कार्य किया जिसके लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं और उन्होंने यह भी बताया कि आप जैसी संस्थाएं हर कोई व्यक्ति को हर संस्था के बारे में जानकारी मिल सकती है इस अवसर पर कुछ सीनियर भी उपस्थित थे जिन्होंने भी अपने विचार युवा पीढ़ी के लिए दिए कि वह इस तरह के काम करके अपना नाम रोशन कर सकते हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी वी क्लब की अध्यक्ष महक अग्रवाल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

