टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जुलाई 2023 शनिवार के दिन राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान एवं आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला टीकमगढ़ में स्थानीय उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, नगर पालिका टीकमगढ़ नेता प्रतिपक्ष रानू खरे सहित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान अतिथियों ने लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया। वहीं राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के अभियान में सहभागिता निभाने में सहमति व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से हर पात्र व्यक्ति 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करा सकते है। इस कार्ड के तहत हर पात्र गरीब हितग्राहियों के पास एक ऐसा गारंटी कार्ड है। जिसे राजिस्ट्रेट किसी भी हॉस्पिटल में ले जाकर वहां दिखाने से आपका इलाज मुफ्त होता है। इससे व्यक्ति हर वर्ष 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकता है। इसके साथ ही शासकीय अस्पताल में सभी सुविधाएं मुफ्त होती है तथा कुछ क्रिटिकल कंडीशन में जटिल बीमारियों का इलाज इस कार्ड की मदद से मुफ्त हो जाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, पाषर्दगण श्री राजीव जैन, संजू झां, चन्द्रभान प्रजापति, गोविन्द प्रजापति, सीएमओ सुश्री षिवी उपाध्याय, सीएमएचओ डाॅ. पीके माहौर, जिला मलेरिया अधिकारी एचएन रावत, मीडिया आॅफिसर स्वास्थ्य विभाग श्री मनोज नायक, डीपीएम प्रबल त्रिपाठी, डीपीएम रामसिंह अमरूदे, संबंधित अधिकारी, हितग्राही तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

