पलेरा। नगर परिषद कार्यालय में बीते शुक्रवार को नगर विकास के 15 सूत्रीय एजेंडे को लेकर पीआईसी बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी एजेंडा अनुसार सूचना समस्त पार्षदों को भेजी गई थी। दोपहर 2 बजे आयोजित की गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पी आई सी के 4 सदस्यों सहित अध्यक्ष मौजूद थे और उनके द्वारा समस्त कार्यों को सहमति देते हुए प्रदान की और अध्यक्ष द्वारा बैठक को संपन्न किया गया।
सीएमओ ने बैठक को बताया अमान्य
नगर परिषद प्रभारी सीएमओ महादेव अवस्थी द्वारा बताया गया कि बैठक के पूर्व ही वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती रचना कमलेश अहिरवार का इस्तीफा सीएमओ को पेश किया गया। बैठक को प्रभारी सीएमओ महादेव अवस्थी द्वारा बैठक को 1वजकर 30 मिनट पर अमान्य बताया गया।
अध्यक्ष ने बताया बैठक को संपन्न
पीआईसी बैठक को नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा संपन्न में बताया गया वहीं उन्होंने सीएमओ पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा गलत तरीके से समय पूर 1वजकर 30 मिनट बजे बैठक को अमान्य घोषित कर दिया गया। जबकि बैठक का समय एजेंडा अनुसार दोपहर 2 बजे निर्धारित था और कार्यवाही रजिस्टर में भी 2 बजे ही दर्ज किया गया था वहीं उन्होंने बताया कि एक सदस्य के अनुपस्थित होने या इस्तीफा देने से बैठक को ना ही तो अमान्य घोषित किया जा सकता है ना ही बैठक को रद्द किया जा सकता है और सीएमओ का वक्तव्य एवं कृत्य विधि विरुद्ध है और यह सब राजनीति से प्रेरित है वही इस तरह से विकास कार्य में बाधा बनना नगर के विकास को अवरुद्ध करना है बैठक के दौरान जो प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं उनमें कई कार्य बरसात की वजह से किया जाना अति आवश्यक है ।
विकास मुद्दे रहे शामिल
पीआईसी बैठक में 15 सूत्रीय एजेंडे पर सहमति जताई उनमें निर्माण एवं आवश्यक कार्यों के टेंडरों की दर स्वीकृति नगर के विभिन्न वार्ड में 10 लाख से कम लागत की सीसी एवं नाली निर्माण आवश्यक सामग्री क्रय किए जाने के लिए दर के लिए टेंडर लगाए जाना स्वच्छता हेतु वाहन क्रय किए जाने पर विचार पेयजल योजना संचालन पर विचार सहित विभिन्न नगर विकास मुद्दे सम्मिलित रहे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

