टीकमगढ़। दिनांक 02 जुलाई 2023 को पुलिस पेंशनर संघ जिला टीकमगढ़ द्वारा मां लक्ष्मी पैलेस में 30 जून को हुए रिटायर्ड अधिकारियों के सम्मान में एक आयोजन किया गया जिसमें रिटायर्ड सूबेदार (एम) श्री नारायण दास सोनी का उपस्थित सभी पेंशनरों ने स्वागत सम्मान किया रिटा.प्रधान आरक्षक इंदर सिंह का बाहर होने से मोबाइल पर सभी ने बधाई दी तथा रिटा SI हरिलाल अग्रवाल इलाज हेतु बाहर होने से उनके स्वस्थ होने की कामना की सादा समारोह दौरान बुजुर्ग रिटायर्ड एसआई रामचरण समारी जी का पुष्पमाला व आई कार्ड डाल कर स्वागत पुलिस पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने किया व मंच संचालन कर सभी का स्वागत भाषण से सम्मान किया संभागीय अध्यक्ष सुरेश दोदेरिया ने पुलिस पेंशनर्स संघ के कार्यों से अवगत कराया साथ में मासिक मीटिंग कर दिनांक 06 जुलाई 2023 को प्रांतीय आयोजन भोपाल में होने से भोपाल जाने की रूपरेखा बनाई गई और सभी ने अपने अपने विचार रखे आयोजन में विशेष रुप से श्री उमाशंकर चतुर्वेदी प्रणवीर सिंह यादव. बी डी कड़ा.गोविंद दास अहिरवार.राकेश उपाध्याय.भागीरथ विश्वकर्मा गोकुल प्रसाद यादव ने फूल माला से स्वागत एन डी सोनी का किया अंत में उमाशंकर चतुर्वेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया

