टीकमगढ़। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस लाइन मैदान में कोच पी. प्रसन्ना कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे सुब्रत जैन और पूर्वी सेन का चयन सब जूनियर सॉफ्टबॉल नेशनल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक महाराष्ट्र के संभाजीनगर में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन की खबर मिलते ही जिले में हर्ष का माहौल है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी प्रदीप अभिंद्रा, सॉफ्टबॉल संघ टीकमगढ़ के सह सचिव अब्दुल तारिक सहित समस्त खिलाड़ियों ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

