इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाकर जो आनंद की अनुभूति हुई शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता सभी समाजसेवियों के सहयोग से प्याऊ नियमित रूप से संचालित रही। मनीराम कठैल ने सभी सहयोग करने वाले समाजसेवियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, प्याऊ को नियमित रूप से संचालित रखने में अपना अमूल्य समय दान करने वाले रमेश खरे और दिप्पू सोनी को समिति द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी, सचिव मनीराम कठैल, प्रवक्ता विनोद राय, एस के जैन, हरेंद्र पाल सिंह, इंजी. विवेक जैन, इरफ़ान अहमद, रामचरण अहिरवार, सतीष सूत्रकार, सुनील सूत्रकार, महेंद्र द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, जासिम खान, राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

