टीकमगढ़ । 2-3 जुलाई 2023 को आयोजित भोपाल के प्रसिद्ध निर्दलीय प्रकाशन समूह के स्वर्ण जयंती अलंकरण समारोह में टीकमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं श्री वीरेंद्र केशव साहित्य परिषद तथा राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के जिला अध्यक्ष लाइब्रेरियन विजय कुमार मेहरा को ”डा. हुकुम पाल सिंह ‘विकल’ राष्ट्रीय शिक्षा- संस्कार शिखर सम्मान” से अलंकृत किया गया। अलंकरण समारोह में 12 राज्यों और 5 देशों की शिक्षा साहित्य संगीत एवं पत्रकारिता के क्षेत्रों में स्थापित 94 विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से विभूषित किया गया। निर्दलीय प्रकाशन के प्रमुख, वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश आदमी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रो डॉ. संजय द्विवेदी निदेशक भारतीय जन संचार संस्थान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा श्री मेहरा को साहित्य, शिक्षा और पुस्तकालय आंदोलन के प्रसार में विशेष योगदान देने के लिए शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि श्री मेहरा द्वारा प्रदेश के एकमात्र चलित पुस्तकालय के लिए पूरे प्रदेश में सराहना मिली है। उनके द्वारा जिला पुस्तकालय में युवाओं के लिए विभिन्न संगोष्ठियां एवं रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं अलंकरण समारोह में टीकमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामगोपाल रैकवार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री मेहरा जी को सम्मानित किए जाने पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों हरि विष्णु अवस्थी, राजेंद्र अध्वर्यु, एन डी सोनी, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, के के भट्ट हरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप खरे, रामगोपाल रैकवार, उमाशंकर मिश्रा, शील चंद जैन, देवदत्त द्विवेदी सरस, कल्याण दास साहू, वीरेंद्र चंसोरिया, राजीव नामदेव राना लिधौरी, पूरन चंद गुप्ता, फूल चंद जैन, सुश्री गीतिका वेदिका, रविंद्र यादव, केके खरे, जीआर प्रजापति, नितिन बवेले सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।

