टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मषीनों के लिये बनाये गये वेयर हाउस का तिमाही निरीक्षण किया जाता है। इसके तहत सोमवार 3 जुलाई 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोलकर ईव्हीएम,व्हीव्हीपीएटी मषीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय दुबे, वेयर प्रभारी एपीसी सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

