टीकमगढ़ ।दिनांक03.07.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों मैं अनुसंधान एवं कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण एक दिवसिय दिया गया। डीएसपी प्रिया सिंधी, एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, एडीपीओ नर्मदांजली दुबे, डॉक्टर निखिल श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रिजुता चौहान , एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति एनजीओ संचालक राजकुमार द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 34 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हुए।

