टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार द्वारा 03 जुलाई 2023 सोमवार के दिन बाल संबर्धन एवं संरक्षण के अंतर्गत श्रेया मानव बाल गृह समिति कारी हाल में बच्चों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त संस्था में 06 बच्चे पाए गए जिनमें से मात्र 02 बच्चों का शासकीय विद्यालय में दाखिला कराया गया। शेष 04 बच्चों का आधार कार्ड, आई डी प्रूफ नहीं होने के कारण विद्यालय में दाखिला नहीं किया गया जिसके संबंध में संस्था द्वारा कार्यवाही जारी है। संस्था में निवासरत प्रत्येक बच्चे से उसके व्यक्तित्व का समग्र विकास उनकी शारीरिक, मानसिक, नैतिक व अध्यात्मक क्षमता के विकास हेतु संस्था संचालक से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री अजय जैन, विधिक सहायक श्री कैलाशनारायण मिश्रा एवं संस्था के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

