टीकमगढ़ । कहा गया है कि जिसके जीवन में गुरु नहीं है उसका जीवन अधूरा है गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है और गुरू ही सब कुछ हैं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 03 जुलाई सोमवार 2023 को विभिन्न धार्मिक स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान भक्तों द्वारा कराए गए वहीं भक्त अपने-अपने गुरु देवो के पास पहुंचकर उनकी आराधना स्तुति की और पैर पूजन कर आशीर्वाद लिए गए इस मौके पर क्षेत्र भर में गुरु पूर्णिमा पर्व की परंपरा के अनुसार मनाई गई जहां गुरुओं ने भी अपने अपने शिष्यों को सदैव जीवन पर्यंत सुख समृद्धि यश वैभव से रहने का आशीर्वाद दिया इस मौके पर धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भीड़ नजर आई और अंचल भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

