टीकमगढ़ । दिनांक 03.07.2023 सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कुछ प्रबंधन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्रीमति किरण अहिरवार उपस्थित रहीं। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू प्रदेश के सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा हवीव राईन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित, अरविं खटीक जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव शंकर काजी सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलराजा चौधरी ने की मंच का संचालन वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमति किरण अहिरवार ने कहा कि वूथा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षा अपनी-अपनी बूथ की जिम्मवारी सभालें। उक्त कार्यकक्र मे बूथ प्रबंधन कमेटी के जिला अध्यक्ष कमल राजा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रियाज खान टीकमगढ़, आलेख नामदेव बड़ागांव, फैजान खान कुडेश्वर, नरेंद्र रेकवार जतारा, अनिल त्रिपाठी लिधौरा ,रविंद्र कुशवाहा बम्होरी कला, समीर खान खरगापुर, निशंत कुमार नापितं वल्देवगढ़, कवीर चौधरी पलेरा भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने बूथ प्रवंधन के पदाधिकारी को जन-जन तक कमलनाथ की नीतियों को पहुंचाने, मतदाता सूची का अवलोकन सहित संपूर्ण जिम्मेवारी को दृढ़ता से करने की बात कही। जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित ने निवार्चन प्रक्रिया मतदाता सूर्ची के पुर्नरीक्षण कार्यक्रम सहित सभी बूथ प्रवंधन कमेटी के पदाधिकारियों को वारिकियों से अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द़ त्रिपाठी ने किया बैठक का आभारअनुज रजक ने व्यक्त किया। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

