टीकमगढ़। जिला सरपंच संघ ने सोमवार 03 जुलाई 2023 को 07 बिंदुओं का ज्ञापन जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन को सौंपा है और समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराए जाने की बात कही है। इस मौके पर जिला सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सरपंच ग्राम पंचायत जसवंत नगर एवं पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेको अनेक जिले भर के सरपंच एवं सरपंचों के प्रतिनिधि व सरपंच संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। जिला सरपंच संघ ने यह ज्ञापन सौंप कर शासन जिला प्रशासन से मांग की है कि सरपंचों की समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण किया जाए और सरपंचों को जो लोग बगैर किसी कारण के 181 पर शिकायतें कर बदनाम करते हैं उन पर एफ आई आर दर्ज की जाए एवं सरपंचों को पर्याप्त बजट दिया जाए जिससे कि जिले में मनरेगा के विकास कार्य हो सके सरपंच संघ ने यह भी मांग की है कि सरपंचों को समय पर टीएस नहीं मिल पाते हैं जिसके चलते मनरेगा के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस प्रकार के तमाम 07 बिंदुओं का उल्लेख करते हुए जिला सरपंच संघ ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा है और सरपंचों की समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की है इस मौके पर अनेक सरपंच एवं सरपंच संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। प्रेस को लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि सरपंचों की अनेक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।