टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ के पदाधिकारीगणों ने उद्यानिकी विभाग से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी उप संचालक अजय रोहित के साथ बैठक कर,ली,जिसमें उप संचालक ने कहा कि सभी किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके । पीएम एफएमई- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उधोग उन्नयन योजना की जानकारी दी जिससे किसान स्वावलंबी बन सके। सभी प्रकार के प्रसंस्करण इकाईयों पर 35 प्रतिशत अनुदान भी है जिसमें फल उत्पाद, सब्जी उत्पाद, मसाला उत्पाद, अनाज उत्पाद व की अन्य उत्पाद भी शामिल है । इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि , जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष, दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष, लिधौरा तहसील अध्यक्ष मान सिंह यादव, टीकमगढ तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, ग्राम समिति मिणोरा अध्यक्ष कैलाश प्रसाद बंशकार, सापौन ग्राम समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कमलेश वर्मा बर्माडांग, निर्मल सिंह सेंगर पाण्डेर की मौजूदगी में यह बैठक की गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहनगिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

