टीकमगढ़ । नगर के हनुमान चालीसा मंदिर मे आषाढ़ माह के दौरान आयोजित होने बाले अषाढी़ मेले का आयोजन आज मंगलवार 04 जुलाई 2023 को किया जाएगा जहां संकट मोचन एवं श्री राम के अनन्य भक्त वीर बजरंगबली हनुमान जी का मंदिर पुजारी द्वारा भव्य साजो श्रृंगार किया जाएगा महाआरती एवं अनेक धार्मिक कार्यक्रम मंदिर में किए जाएंगे। इस मौके पर नगर सहित आसपास क्षेत्र के भक्तगण पहुंचकर मंदिर में हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का लाभ लेंगे और मेले का भी लुफ्त उठाएंगे मंदिर पुजारी ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला आयोजित किया जाएगा।

