टीकमगढ़। सोमवार के दिन विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना एवं नगर पालिका टीकमगढ़ नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा युवा नेता अभिषेक खरे रानू पंकज प्रजापति सहित अन्य भाजपाई मऊ चुंगी के आगे फुटकर सब्जी विक्रेता की दुकान पर बैठ गए और धरना करने लगे यह मामला था टीकमगढ़ नगरपालिका द्वारा फुकर सब्जी विक्रेताओं फेरीं वालों हांथठेला वालों को हटाने का जिसके विरोध में भाजपा विधायक सहित जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता वहां धरना देने पहुंचे और उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा इन दैनिक मजदूरी कर परिवारों का भरण पोषण करने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को हटाए जाने का 03 दिन का जो अल्टीमेटम दिया गया है जबकि यह ठीक नही है यह छोटे छोटे दुकानदार जगह जगह बैठकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और अपने अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं जिनको नगर पालिका द्वारा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है और उनके कार्यों में अड़ंगा ना डालें जाने भी विरोध करती है विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की सरकार सदैव ऐसे छोटे-छोटे दुकानदारों के साथ खड़ी है और उनके हितों को लेकर उनकी तमाम समस्याओं का समाधान कर रही है वही नगर पालिका टीकमगढ़ की कार्यप्रणाली लोगों के विरोध में काम कर रही है जो ठीक नहीं है इस प्रकार के तमाम आरोप विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने टीकमगढ़ नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर लगाते हुए धरना किया और दुकानदारों से कहा कि आप लोग अपने अपने स्थानों पर बैठकर ही अपनी दुकानदारी करें। —–विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य रुकवाने के भी लगाए आरोप— वहीं विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने मुखर्जी चौराहे के पास बन रहे विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य को रुकवाऐ जाने का भी आरोप टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पर लगाया है और कहा है कि उन्होंने यह कार्य अपने निजी स्वार्थ के चलते रुकवाया है। इस प्रकार के तमाम आरोप लगाते हुए विधायक राकेश गिरी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा टीकमगढ़ के विकास कार्यों में रोड़ा लगाए जा रहे हैं और उन्होंने कहा कि जबसे टीकमगढ़ में कांग्रेस की नगरपालिका बनी है तभी से टीकमगढ़ नगर में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू सहित भाजपा पार्षद एवं अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

