भोपाल /टीकमगढ़। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में मंगलवार 04 जुलाई 2023 को संविदा कर्मचारियों के महासम्मेलन का आयोजन किया गया इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश भर के सभी विभागों के संविदा अधिकारी , कर्मचारी हजारों की संख्या में यहां उपस्थित हुए। इस महासम्मेलन को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया और संविदा अधिकारी, कर्मचारियों को रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि संविदा अधिकारी, कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन और अपनी ड्यूटी से मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने में काफी खासा सहयोग किया है उन्होंने कहा कि सभी संविदा अधिकारी ,कर्मचारियों को मान और सम्मान से जीवन जीने का हक है इस महासम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी सहित अनेक मंत्री भी मौजूद रहे जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला और उन्होंने कहा कि अब संविदा कर्मचारियों का जो सालाना अनुबंध किया जाता है उस प्रक्रिया को समाप्त किया जाएगा, नेशनल पेंशन स्कीम का सभी संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, हंड्रेड परसेंट कैलकुलेशन किया जाएगा ,अनुकंपा नियुक्ति भी की जाएगी, नियमित भर्तियों में संविदा कर्मचारियों का 50 प्रतिशत रिजर्वेशन होगा ,हड़ताल आंदोलन के दौरान जिन संविदा कर्मचारियों का वेतन काटा गया था उनका वेतन नहीं काटा जाएगा पूरा वेतन दिया जाएगा और कोई भी केश उन पर नहीं चलेगा, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी संविदा कर्मचारियों को दिया जाएगा, रिटायरमेंट पर ग्रेजुएटी की व्यवस्था की जाएगी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह सभी अवकाश देने की भी घोषणा की, उन्होंने कहा कि सभी सीएल ,टीएल, एच्क्षिक जो भी अवकाश हैं आप लोगों को नियमित कर्मचारियों की तरह ही दिए जाएंगे ,मातृत्व अवकाश भी दिया जाएगा ,इन सभी घोषणाओं के साथ संविदा कर्मचारियों के इस महासम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया जहां इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश भर के सभी विभागों में कार्यरत संविदा हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

