टीकमगढ़ । जतारा जनपद और मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में बीते 02 वर्ष पूर्व गांव के एक बोर में शासन द्वारा मोटर डाली गई थी यह मोटर केबल शोपीस बनी रही यह मोटर नहीं चली ना ही इस मोटर से ग्रामीण कभी पानी भर पाए लेकिन जब इस हैंडपंप से मोटर निकलवाने का प्रयास किया 02 दिन मोटर निकालने में मिस्त्री भी परेशान होते रहे तो मोटर नहीं निकली लेकिन पुनः इस बोर में हैंडपंप लगवाया गया है जो धड़ल्ले से चल रहा है और उसमें पर्याप्त पानी आ रहा है जिसे देखकर और चला कर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह कार्य सरपंच श्रीमती शशी जैन के द्वारा किया गया है जहां मोटर निकलवा कर उस हैंडपंप में फिर से हैंडपंप लगावाया गया है जो अब पर्याप्त पानी दे रहा है और ग्रामीण इससे अपनी पानी की जरूरतें पूरीं कर रहे हैं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 साल पहले इस हैंडपंप में मोटर डाली गई थी जहां वह मोटर नहीं चली और लोग इससे पानी नहीं भर पाए लेकिन अब इस बोर में पुन्हा हैंडपंप डलवाया गया है जो चल रहा है और पंचायत वासी इससे पानी निकाल कर अपनी पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

