टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अति.पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशानुसार प्रदेश में हो रही सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये जिला स्तर पर शराब पीकर बाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा व यातायात स्टाप के द्वारा अम्बेडकर चौराहा के पास शराब पीकर बाहन चलाने वाले चालकों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान चालक शहीद खान पिता इस्माईल खान उम्र 40 साल निवासी पुरानी गल्ला मंडी टीकमगढ के विरूद्व चालान मान्नीय न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की जाकर 10600 रूपये का जुमार्ना बसूला गया। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान सउनि दयाराम चक्रवर्ती, प्र.आर 259 सईद मुल्ला, प्र.आर. 111 शकील खान, आर. 550 मोहित शर्मा, आर. 559 अवधेश यादव, आर0 415 आदित्य द्विबेदी आदि उपस्थित रहे।

