नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ कल 5 जुलाई 2023 को सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक के 11kv हाउसिंग बोर्ड फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होगा। जिसके अंतर्गत जिला जेल, पुलिस लाइन, कमिश्नर कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, बाबई रोड, कालिका नगर, बैंक कॉलोनी आदि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।



