टीकमगढ़ । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देषानुसार जिले में अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय विभागों नागरिकों समुदायों और स्वैछिक संगठनों की सहभागिता से पौध-रोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में मंगलवार 04 जुलाई 2023 को जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में अंकुर अभियान के अंतर्गत समस्त औषधालयों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिक्स स्टॉफ द्वारा फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही वायुदूत ऐप में फोटो अपलोड किये गये। इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही वायुदूत ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई की गई एवं वृक्षारोपण के फोटो अपलोड करवाए गये।

