टीकमगढ़ । दिनांक 04.07.2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक द्वारा विकासखण्ड जतारा अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं एवं छात्रावास का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जतारा मे निरीक्षण के दौरान 100 सीटर छात्रावास में मात्र 105 बालिकाएं उपस्थित पाई गई जिसमें निरीक्षण दल द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई संबंधित वार्डन एवं सहायक वार्डन के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये एवं छात्रावास के पुताई, पंखे सुधारवाने एवं साथ ही सफाई के निर्देश दिये गये। मॉडल स्कूल जतारा मे निरीक्षण के दौरान एफएलएन ट्रेनिंग चालू पाई गई एवं 05 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये उनके लिए निर्देश दिये गये कि आगामी ट्रेनिंग में स्वयं के व्यय पर ट्रेनिंग लेगे । ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर कूलर आदि लगवाने के निर्देश दिये गये। सी.एम. राईज स्कूल जतारा निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एम.एल. अहिरवार अनुपस्थित पाये गये, समस्त स्टाफ उपस्थित था एवं समस्त छात्र, छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। माध्यमिक प्र.अ. विद्यानिवास मिश्रा जिला छतरपुर से आना-जाना करते है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त स्टाफ के 05 दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिये गये। यह तमाम जानकारी प्रेस को कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 2023 से शिक्षण संस्थान मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रारंभ हो चुके हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कहीं भी कोई भीलापरवाहहियां ना हो, इसी को लेकर जिला प्रशासन का विशेष फोकस शिक्षा व्यवस्था पर है और इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी ,कर्मचारियों के साथ जतारा में कुछेक विद्यालयों का निरीक्षण किया और शिक्षण संस्थानों के हालात जाने।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

