नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी लोग अलग अलग प्रयत्न करते हैं। वहीं पुलिस विभाग के प्रकाश रघुवंशी ने अपनी एक साल की बच्ची का जन्मदिन पुलिस लाइन आम का पौधरोपण कर मनाया। इस अवसर पर उनकी बड़ी बेटी भी मौजूद रही। बता दें कि प्रकाश रघुवंशी ने पूर्व में भी पुलिस लाइन में 17 पौधे लगाए थे, जिनकी देखभाल वह करते आ रहे हैं और वह अब काफी बड़े हो चुके हैं और सभी को यह संदेश दिया कि किसी भी अपने परिचित का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाए। जिससे वह पौधा वृक्ष का रूप ले, जिससे ऑक्सीजन छोड़ने वाले वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ी को मिल पाएंगे।



