टीकमगढ़। बुधवार 05 जुलाई 2023 को हुई तेज और झमाझम बारिश से टीकमगढ़ के स्थानीय महेंद्र सागर बड़े तालाब में जल स्तर काफी बड़ा है और जलभराव का काफी ग्राफ भी बड़ा है इसका मुख्य कारण यह रहा कि महेंद्र सागर तालाब जिस सुनरया नाले से भरता है उस नाले में बारिश के दौरान काफी पानी आते हुए देखा गया जहां तेज बारिश से यह पानी सुनरया नाले से महेंद्र सागर तालाब में पहुंचा और तालाब के जलभराव के ग्राफ को भी बढ़ाया। वारिश के दौरान कुछ लोग इस नाले से आते हुए पानी को देखने के लिए भी पहुंचे जहां पर उपस्थित प्रत्यक्ष दर्शियों मे नगर के ताल दरवाजा निवासी साकेत पस्तोर ने बताया कि सुनरया नाले से पानी आने के कारण महेंद्र सागर तालाब के जलभराव का ग्राफ बढ़ा है।