टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय अंबेडकर तिराहा के आगे स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने अपने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार 5 जुलाई 2023 के दिन शाम करीब 06 बजे एक प्रेस वार्ता की इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण मौजूद रहे। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि सीधी जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब किया गया है इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है यह जो कृत्य भाजपा के नेता द्वारा किया गया है वह मानवता को तार-तार कर रहा है। सीधी जिले में हुए इस प्रकार के कृत्य की आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने भर्त्सना की और कहा कि भाजपा का चेहरा उनके द्वारा किए जा रहे ऐसे कृत्यों से अब जनता के सामने आ चुका है जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि जिस भाजपा के नेता द्वारा यह कृत्य किया है वह वहां के विधायक का प्रतिनिधि भी है और भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष भी हैं और उसके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया गया है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा है कि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बार-बार ऐसे कृत्य और अपराध करने वालों पर बुलडोजर चलाने की बात करते हैं लेकिन अब आम आदमी पार्टी को इसका इंतजार है कि वह यह कृत्य करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर कब बुलडोजर चलवाते हैं। उल्लेखनीय है कि सीधी जिले में इस प्रकार के कृत्य और इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने इस कृत्य की जमकर भर्त्सना की और भाजपा सहित भाजपा के नेताओं पर तमाम आरोप लगाए।