टीकमगढ़। वैसे तो आजकल बारिश का मौसम चल रहा है लेकिन बीते 02 दिनों से मौसम एकदम साफ था और आसमान पर सूर्य देव 02 दिनों से अपनी तेजी के साथ चमकते नजर आ रहे थे लेकिन बुधवार के दिन मौसम ने एकाएक करवट बदली और आसमान पर गड़गडा़ते काले बादल नजर आए दोपहर करीब 03 बजे के बाद झमाझम बारिश हो गई जिससे अंचल भर तरबतर हो गया और करीब 01 घंटे तक लगातार तेज बारिश होती रही जिसके चलते नगर टीकमगढ़ में कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी भर गया तो कई नालियां चोक नजर आईं एवं शहर के अनेक इलाकों में भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया और करीब 01 घंटे तक बारिश के दौरान लोग अस्त-व्यस्त नजर आए और अपने अपने बचाव में जुटे दिखे हालांकि तेज बारिश से नदी नालों में भी काफी पानी आ गया है।

