टीकमगढ़ । बरसों से अनेक विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी ,कर्मचारियों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक लाभकारी घोषणाएं की हैं और उनके हितों को लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है जिसको लेकर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया है वहीं टीकमगढ़ जिले में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया है और कहा है कि हमारे हितों को लेकर जो घोषणाएं की गई हैं उन घोषणाओं से सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी का माहौल है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी और संघ के जिला मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों को लेकर जो घोषणाएं की हैं वह हम सभी के हित में हैं और इसी को लेकर सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल के नेहरू स्टेडियम में मंगलवार 04 जुलाई 2023 को प्रदेशभर के संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन आयोजित किया गया था जहां इस महासम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया था और संविदा कर्मचारियों के हितों को लेकर अनेक घोषणाएं की थीं।

