टीकमगढ़ । बीते रोज भोपाल के नेहरू स्टेडियम में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों के महासम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा अधिकारी कर्मचारियों के हितों को लेकर अनेक घोषणाएं की जिसको लेकर टीकमगढ़ जिले के संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने गुरुवार के दिन भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना के प्रति आभार जताया और उनके पास पहुंचकर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों में संघ के जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी उपाध्यक्ष अनिल झां एवं डॉक्टर सचिन जैन सहित संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

