टीकमगढ़ । गुरुवार 06 जुलाई 2023 को जिला अस्पताल में आये दिन देखा जाता है डिलेवरी बार्ड में गरीब परिबार की महिलाओ के साथ कैसे ब्योहार किया जाता है देवराज लोधी बगाज माता मंदिर के ग्राम मातौली में रहते हैं जो सुबह 6.30 बजे वाहन से अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तो रास्ते में डिलेवरी हो गई इसके बाद सरकारी अस्पताल टीकमगढ़ में डिलेवरी बार्ड में जाकर पत्नी के इलाज के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन कोई सुनने बाला नहीं ट्रामा सेंटर के गेट के पास बाहर लगभग डेढ़ घंटे तक बाहर खड़े गाड़ी में डिलेवरी बाली महिला एवं नवजात शिशु गंभीर हालत में थे महिला एवं बच्चा वाहन में पड़े रहे,नर्सों को कई बार अवगत भी कराया था लेकिन कोई स्टॉफ नर्स डॉक्टर डिलेवरी महिला को लेने बाहर नही आए। कोई नहीं था सुनने बाला तब सुबह 8 बजे विनय प्रताप सिंह को कॉल किया तब बह तत्काल जिला अस्पताल गए सिविल सर्जन को घटना की जानकारी दी तब खुद देवराज लोधी मातौली के परिवार के साथ खड़े होकर इलाज कराया गया,नर्स को तुरंत सही से ट्रीटमेंट करने के लिए कहा गया और उसके तुरंत बाद सफल डिलेवरी प्रक्रिया कराई गई। प्रसूता महिला सहित उसके पति एवं प्रसूता के अन्य परिजनों द्वारा समाजसेवी युवा विनय प्रताप सिंह के प्रति आभार जताया गया और इस तरह की मानव सेवा को देखकर विनय प्रताप सिंह के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी समाजसेवी युवा विनय प्रताप सिंह ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी तमाम आरोप लगाए हैं।

