टीकमगढ़। अधिवक्ता गणेश मानसिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू की सहमति अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग में जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है गणेश मानसिंह की इस नियुक्ति से अधिवक्ताओं सहित कांग्रेस में खुशी की लहर है और सभी ने गणेश मान सिंह ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

